Collector
Giriş Yap
लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए की डिलीवरी में देरी से वायुसेना की बढ़ी चिंता, लग सकता है HAL पर जुर्माना | Collector
लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए की डिलीवरी में देरी से वायुसेना की बढ़ी चिंता, लग सकता है HAL पर जुर्माना

लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए की डिलीवरी में देरी से वायुसेना की बढ़ी चिंता, लग सकता है HAL पर जुर्माना

HAL India: भारतीय वायुसेना को अनुबंधित समय पर तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान उपलब्ध नहीं कराने के कारण रक्षा मंत्रालय अब हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पर जुर्माना लगा सकता है। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। भारतीय वायुसेना को 42 फाइटर स्क्वॉड्रनों की जरूरत है, जबकि वर्तमान में उसके पास 29 स्क्वॉड्रन ही हैं। भारतीय वायुसेना में तेजस के 11 स्क्वॉड्रन प्रस्तावित हैं, जिनमें से अभी तक केवल दो ही शामिल हो पाए हैं। लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी को लेकर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी कई बार नाराजगी जता चुके हैं। वहीं, इस संबंध में एचएएल का कहना है कि अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने इंजन आपूर्ति में देरी की है। इसके लिए एचएएल भी कंपनी पर पेनल्टी लगाने पर विचार कर रहा है।

Go to News Site