Rajasthan Patrika
Defence Investiture Ceremony 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (चरण- प्रथम) के अन्तर्गत भारतीय सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य व केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों द्वारा दिखाए गए असाधारण शौर्य के लिए दिए गए। ये सम्मान जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में आतंकवाद, उग्रवाद तथा बाहरी खतरों के खिलाफ देश की सुरक्षा में दिए गए अद्वितीय योगदान को रेखांकित करते हैं। साथ ही, विमानन, समुद्री अभियानों और मानवीय सहायता मिशनों में प्रदर्शित असाधारण वीरता और साहस को भी मान्यता प्रदान करते हैं।
Go to News Site