Collector
Giriş Yap
ग्रेट निकोबार में रणनीतिक एयरपोर्ट: भारत की समुद्री शक्ति को मिलेगा नया आयाम, 13,000 करोड़ की लागत से बनेगा | Collector
ग्रेट निकोबार में रणनीतिक एयरपोर्ट: भारत की समुद्री शक्ति को मिलेगा नया आयाम, 13,000 करोड़ की लागत से बनेगा

ग्रेट निकोबार में रणनीतिक एयरपोर्ट: भारत की समुद्री शक्ति को मिलेगा नया आयाम, 13,000 करोड़ की लागत से बनेगा

Great Nicobar: हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक मौजूदगी को मजबूत करने के लिए सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप समूह विकास परियोजना के तहत एक अत्याधुनिक सैन्य-नागरिक हवाई अड्डे का निर्माण करने जा रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, परियोजना पर करीब 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसे अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी लागत रक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय संयुक्त रूप से वहन करेंगे। हवाई अड्डे का उपयोग सैन्य और नागरिक दोनों उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इसका संचालन नौसेना करेगी।

Go to News Site