UP: चार माह पहले लव मैरिज, अब युवक का कत्ल, पत्नी के सामने ही मार डाला; शादी की जिद की तो अपने ही बने दुश्मन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना इलाके में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था।