Collector
Giriş Yap
PM Modi Record: मोदी के जश्न में टूटे कई रिकॉर्ड, NDA नेताओं की जबान पर घुली झालमुरी की मिठास! | Collector
PM Modi Record: मोदी के जश्न में टूटे कई रिकॉर्ड, NDA नेताओं की जबान पर घुली झालमुरी की मिठास!

PM Modi Record: मोदी के जश्न में टूटे कई रिकॉर्ड, NDA नेताओं की जबान पर घुली झालमुरी की मिठास!

PM Modi NDA Meeting: भारत के राजनीतिक इतिहास में बुधवार का दिन एक बड़े रिकॉर्ड के नाम दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के संसदीय इतिहास में लगातार सबसे लंबी अवधि तक पद संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सरकार के 4,399 दिन पूरे कर लिए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की बैठक में देखने को मिला। बैठक में एनडीए की तरफ से एक विशेष प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सामने रखा, जिसका नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने समर्थन किया।

Go to News Site