Collector
Giriş Yap
SECR Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 1376 करोड़ के प्रोजेक्ट में अवैध रेत का उपयोग, पहुंची खनिज विभाग की टीम, थमाया नोटिस | Collector
SECR Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 1376 करोड़ के प्रोजेक्ट में अवैध रेत का उपयोग, पहुंची खनिज विभाग की टीम, थमाया नोटिस

SECR Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के 1376 करोड़ के प्रोजेक्ट में अवैध रेत का उपयोग, पहुंची खनिज विभाग की टीम, थमाया नोटिस

बैकुंठपुर। बौरीडांड़ जंक्शन से बैकुंठपुर रोड तक डबल रेल लाइन (SECR Double rail line) बिछाने सहित अन्य निर्माण कराने के लिए बिना अनुमति नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अवैध रेत का भंडारण किया गया है। यह प्रोजेक्ट 1374 करोड़ का है तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की देखरेख में कराया जा रहा है। अवैध रेत भंडारण को लेकर खनिज विभाग की टीम जांच करने पहुंची। इस दौरान मिक्सिंग प्लांट सहित रेत भंडारण की जांच के बाद रेत भंडारण एवं परिवहन के दस्तावेज, ट्रांजिट पास मांगे गए। लेकिन संचालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। खनिज उडऩदस्ता टीम ने कहा कि बिना दस्तावेज रेत का भंडारण खनिज नियमों का उल्लंघन है। मामले में मिक्सिंग मशीन और रेत भंडारण के संचालक (ठेकेदार) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई की बात कही है।

Go to News Site