Rajasthan Patrika
India China Border: भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर अक्सर विवाद बना रहता है। चीन समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश को ‘जंगनान’ या ‘दक्षिण तिब्बत’ बताता रहा है। चीन यहां के गांवों, नदियों तथा पहाड़ों के नाम बदलने की कोशिश करता है। इस बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (CM Pema Khandu) ने साफ कह दिया चीन का अरुणाचल प्रदेश पर दावा करना हमारे लिए कोई नई बात नहीं है और हमें इसकी कोई परवाह नहीं है। हम इसे गंभीरता से नहीं लेते। खांडू ने भारत चीन के बिच हुआ 1962 वाला युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब यह 1962 वाला नहीं है।
Go to News Site