Collector
‘महंगाई रोकने में नाकाम रही ‘विश्वगुरु’ सरकार’, रसोई गैस महंगी होने पर TMC का केंद्र सरकार पर निशाना | Collector
‘महंगाई रोकने में नाकाम रही ‘विश्वगुरु’ सरकार’, रसोई गैस महंगी होने पर TMC का केंद्र सरकार पर निशाना
Rajasthan Patrika

‘महंगाई रोकने में नाकाम रही ‘विश्वगुरु’ सरकार’, रसोई गैस महंगी होने पर TMC का केंद्र सरकार पर निशाना

Domestic LPG price: घरेलू रसोई गैस के दामों में हाल ही में की गई वृद्धि को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई का पूरा बोझ साधारण परिवारों पर थोपा जा रहा है, जबकि संपन्न वर्ग इससे पूरी तरह अछूता है। टीएमसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये कहा कि खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाली सरकार को अपने नागरिकों को लगातार लग रहे महंगाई के झटकों से राहत देने में सक्षम होना चाहिए। पार्टी का तर्क है कि कीमतों में यह बदलाव अमीरों के लिए भले ही एक ‘छोटी-सी असुविधा’ हो, लेकिन उन परिवारों के लिए यह बहुत बड़ा संकट है जो पहले से ही घरेलू खर्चों को संभालने में परेशान हैं।

Go to News Site