Rajasthan Patrika
Punjab MLA Hostel Heritage Chairs Auction: चंडीगढ़ के सेक्टर-4 में स्थित पंजाब MLA हॉस्टल की पुरानी ऐतिहासिक कुर्सियों और स्टूलों की अमेरिका में नीलामी होने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। 4 जून को शिकागो में नीलामी हुई थी, जिसमें दो कुर्सियां और चार स्टूल करीब 72,720 डॉलर यानी लगभग 59 लाख रुपये में बिके। यह मामला विवाद का कारण इसलिए बना, क्योंकि यह सामान पंजाब विधानसभा और चंडीगढ़ के मशहूर कैपिटल प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। ऐसे में हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
Go to News Site