Rajasthan Patrika
Opposition Unity: देश की राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन की अहम बैठक चल रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इस मोर्चे पर तीखा जुबानी हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी एकजुटता को पूरी तरह से नकारते हुए इसे केवल ‘कागजी समझौता’ करार दिया है। पूनावाला का कहना है कि इस गठबंधन के पास न तो कोई ठोस नीति है और न ही कोई साझा उद्देश्य, यह सिर्फ आपसी फूट और विरोधाभासों का पुलिंदा है।
Go to News Site