Dainik Bhaskar
लखनऊ में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। हमले में 45 वर्षीय मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक और पुलिस टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक विवाद सहित अन्य संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। माल पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और पूछताछ तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ……… खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
Go to News Site