Collector
Giriş Yap
हरियाणा में सीपीए कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, ओम बिरला ने सुशासन और सामाजिक परिवर्तन पर दिया जोर | Collector
हरियाणा में सीपीए कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, ओम बिरला ने सुशासन और सामाजिक परिवर्तन पर दिया जोर

हरियाणा में सीपीए कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, ओम बिरला ने सुशासन और सामाजिक परिवर्तन पर दिया जोर

Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि विकसित भारत का राष्ट्रीय संकल्प पूरा करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक व संस्था को सहयोग करना होगा। इस संकल्प को साकार करने के लिए जरूरी है कि हमारी नीतियां, योजनाएं, कार्यक्रम और बजटीय प्रावधान समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले हों। हमें सामाजिक परिवर्तन की गति को तेज करना है, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है और समाज को एक प्रगतिशील दिशा देनी है। बिरला यहां हरियाणा विधानसभा के चैम्बर में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन जोन-2 (नॉर्थ जोन) कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

Go to News Site