Sudarshan News
लगभग छह महीने बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच ने न सिर्फ टीम इंडिया की वापसी कराई, बल्कि एक नए खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय करियर की भी शुरुआत कर दी। इस मुकाबले में युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को टेस्ट कैप सौंपी गई और इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। वे भारत की टेस्ट क्रिकेट में खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बन गए। खास बात यह रही कि 2021 के बाद पहली बार किसी स्पिनर को भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करने का अवसर मिला है। कुलदीप यादव ने सौंपी ‘बैगी ब्लू’ कैप मैच से पहले टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने मानव सुथार को उनकी टेस्ट कैप दी। इसी पल के साथ उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में औपचारिक स्वागत हुआ। यह दिन उनके करियर के लिए बेहद खास बन गया। इस टेस्ट मैच के साथ मुल्लांपुर का यह मैदान भी इतिहास में दर्ज हो गया, क्योंकि यह भारत का 31वां टेस्ट वेन्यू बना। इस तरह एक ही मैच में दो अहम डेब्यू देखने को मिले एक मैदान का और दूसरा खिलाड़ी का। टीम चयन से पहले चर्चा थी कि मानव सुथार और हर्ष दुबे में से किसी एक को डेब्यू मिलेगा। दोनों 23 साल के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं और फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड भी लगभग समान है। सुथार: 29 मैच, 129 विकेट, 945 रन दुबे: 27 मैच, 133 विकेट, 1026 रन क्यों चुने गए मानव सुथार? सलेक्शन का झुकाव सुथार की गेंदबाजी शैली की ओर माना गया। उनकी लंबाई और गेंद छोड़ने का ऊंचा पॉइंट बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करता है। साथ ही उनकी गेंद में अच्छी स्पिन और उछाल देखने को मिलता है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्हें कप्तान शुभमन गिल के साथ काम करने का अनुभव भी मिला, जिसका फायदा चयन में माना जा रहा है। टीम इंडिया टॉस अपडेट कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में तीन स्पिनर शामिल किए गए—वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और डेब्यू कर रहे मानव सुथार। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी गई। भारत की प्लेइंग-11 शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा अफगानिस्तान की टीम हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, अफ़सर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, नांग्यालिया खरोटे, जियाउर रहमान शफ़ीकी, मोहम्मद सलीम सफ़ी
Go to News Site