Sudarshan News
इनपुट- रवि शर्मा, लखनऊ परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा दिनांक 07.06.2026 से 10.06.2026 तक गोरखपुर-लखनऊ जं. के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष दिनांक 07.06.2026 से 10.06.2026 तक चलाई जायेगी । गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गोरखपुर से 19ः00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 19ः42, बस्ती से 20ः10, बभनान से 20ः40, मनकापुर से 21ः10, गोंडा 21ः45, करनैलगंज से 22ः16, बाराबंकी से 23ः37 दूसरे दिन बादशाहनगर से 00ः20 बजे छूटकर लखनऊ जं. 00ः55 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं0 05032 लखनऊ-गोरखपुर- अनारक्षित परीक्षा विशेष लखनऊ जं. से 18ः15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 18ः48, बाराबंकी से 19ः32, करनैलगंज से 20ः30, गोंडा से 21ः00, मनकापुर से 21ः26, बभनान से 22ः02, बस्ती से 22ः33, खलीलाबाद से 23ः00 बजे छूटकर गोरखपुर 23ः55 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05005/05006 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष दिनांक 08.06.2026 से 10.06.2026 तक चलाई जायेगी। गाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गोरखपुर से 13ः30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 13ः59, बस्ती से 14ः18, बभनान से 14ः45, मनकापुर से 15ः15, गोंडा से 15ः50, करनैलगंज से 16ः25, बाराबंकी से 17ः02, बादशाहनगर से 17ः42 बजे छूटकर लखनऊ जं. 18ः15 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05006 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष लखनऊ जं. से 13ः30 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 13ः52, बाराबंकी से 14ः32, करनैलगंज से 15ः20, गोंडा से 15ः57, मनकापुर से 16ः33, बभनान से 17ः12, बस्ती से 17ः52, खलीलाबाद से 18ः14 बजे छूटकर गोरखपुर 18ः50 बजे पहुंचेगी। सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे। लखनऊ मण्डल रेल प्रशासन परीक्षार्थियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन पर समय से पहुंचकर यात्रा करें। ट्रेनों की लाइव स्थिति हेतु 139 पर संपर्क करें।
Go to News Site