Collector
श्रेयस अय्यर बने T20 के कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका... आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान | Collector
श्रेयस अय्यर बने T20 के कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका... आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान
Sudarshan News

श्रेयस अय्यर बने T20 के कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका... आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी अंतरराष्ट्रीय दौरों और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीमों की घोषणा कर दी है। इस चयन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जहां श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिली है। Presenting #TeamIndia 's newest T20I captain Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA — BCCI (@BCCI) June 6, 2026 Presenting #TeamIndia 's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 #ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf — BCCI (@BCCI) June 6, 2026 टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर को दी गई है, वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है और उन्हें तीनों स्क्वॉड में जगह मिली है, जो चयनकर्ताओं के भरोसे को दर्शाता है। आयरलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी। इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी । एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी। Here's a look at #TeamIndia 's squad for the Asian Games 2026 in Japan this September #AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN — BCCI (@BCCI) June 6, 2026 भारत का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा शेड्यूल आयरलैंड टी20 सीरीज भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच: 26 जून दूसरा मैच: 28 जून दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे। इंग्लैंड टी20 सीरीज इसके बाद भारत इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। शेड्यूल इस प्रकार है: 1 जुलाई – रिवरसाइड ग्राउंड (रात 10 बजे) 4 जुलाई – ओल्ड ट्रैफर्ड (शाम 7 बजे) 7 जुलाई – ट्रेंट ब्रिज (रात 10 बजे) 9 जुलाई – ग्लूस्टरशायर (रात 10 बजे) 11 जुलाई – द एजेस बाउल (शाम 7 बजे)

Go to News Site