Sudarshan News
मध्यप्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गौर 07 जून 2026 को रायपुर का दौरा करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर बाद 4:00 बजे वे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगी। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज के सशक्तिकरण और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। बैठक में संगठन के विस्तार, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने कृष्णा गौर के आगमन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है। साथ ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
Go to News Site