जंग के बीच भारत के लिए बड़ी खबर, PM मोदी के भाषण के बाद मिली देश को एक और कामयाबी
Rajasthan Patrika

जंग के बीच भारत के लिए बड़ी खबर, PM मोदी के भाषण के बाद मिली देश को एक और कामयाबी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट के तनाव के बीच भारत को एलपीजी संकट से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। भारतीय ध्वज वाले दो बड़े एलपीजी कैरियर ‘पाइन गैस’ और ‘जग वसंत’ ने युद्धग्रस्त होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया है। इन जहाजों में कुल 92,612.59 मीट्रिक टन एलपीजी लदा है, जो देश की लगभग एक दिन की खाना पकाने वाली गैस की जरूरत के बराबर है। इनमें कुल 60 भारतीय नाविक सवार हैं-‘जग वसंत’ पर 33 और ‘पाइन गैस’ पर 27 नाविक। आपको बता दें कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी राज्य सरकारों से कड़े कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इस संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी या जमाखोरी करेंगे, उनके खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Go to News Site