News18 India
गोवा के बीच पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां गुजरात से घूमने आए कुछ लोगों ने अपनी महंगी फॉर्च्यूनर को समुद्र में उतारकर स्टंट करने की कोशिश की. शुरुआत में यह मजेदार लग रहा था, लेकिन कुछ ही पलों में मामला बिगड़ गया. तेज लहरों और गीली रेत ने गाड़ी को धीरे-धीरे अंदर खींच लिया और SUV बीच में ही फंसकर रह गई. लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन गाड़ी को बाहर निकालना आसान नहीं था। आखिरकार JCB मशीन की मदद लेनी पड़ी, जिसके बाद काफी मेहनत से गाड़ी को बाहर निकाला गया. अब सबसे बड़ा नुकसान खारे पानी की वजह से हो सकता है, क्योंकि समुद्री पानी इंजन, वायरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. यह घटना एक बड़ी सीख देती है कि महंगी गाड़ी होने का मतलब यह नहीं कि आप उसे कहीं भी चला सकते हैं. प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना हमेशा भारी पड़ सकता है. थोड़ी सी लापरवाही लाखों का नुकसान करा सकती है. Video credit: X- @Khurpenchinfra
Go to News Site