Dainik Bhaskar
बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास मेल आया है। इसके बाद सदन की कार्रवाई रोक दी गई। दिल्ली विधानसभा में स्निफर डॉग और बम स्क्वायड और अन्य तमाम एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली विधानसभा का जो बजट सत्र की कार्रवाई 11:00 से शुरू होनी थी, वह आधा घंटा देरी से शुरू हुई। ------------------ दिल्ली से जुड़ी ये खबर भी पढें... दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी:खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली दिल्ली विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार को खालिस्तानी ग्रुप का धमकी वाला ईमेल भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं, विधानसभा भवन की सर्चिंग की गई। पूरी खबर पढ़ें…
Go to News Site