5 महीने पहले कुत्ते ने काटा, 9 साल की बच्ची को रेबीज, तोड़ा दम
महज एक इंजेक्शन के डर और परिवार की छोटी सी लापरवाही ने 9 साल की मासूम कशिश की जान ले ली. 5 महीने पहले कुत्ते के काटने की घटना को नजरअंदाज करना इस कदर भारी पड़ा कि अंत में रेबीज ने बच्ची की जान ले ली.