AajTak
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बघाई ने अमेरिका को लेकर सख्त बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच कोई बातचीत या वार्ता नहीं हुई है. उन्होंने अमेरिका की कूटनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता और उसने मध्यस्थता की प्रक्रिया को भी नुकसान पहुंचाया है. प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध को पूरे क्षेत्र में फैलाने की कोशिश कर रहा है. उनके अनुसार यह एक अवैध युद्ध है और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ईरान के पास अपनी रक्षा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान ने यह युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन उस पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिनका जवाब देना जरूरी है.
Go to News Site