हाथ में बेलन और खाली सिलेंडर... सड़कों पर उतरकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
AajTak

हाथ में बेलन और खाली सिलेंडर... सड़कों पर उतरकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रसोई गैस को लेकर हो रही परेशानी ने आम लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. खासकर घरेलू महिलाएं इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं. इसी के विरोध में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया. महिलाओं ने हाथों में बेलन, चौका और खाली गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया.

Go to News Site