गैस क‍िल्लत पर फूट पड़ा गुस्सा, सड़क पर उतरीं महिलाएं
AajTak

गैस क‍िल्लत पर फूट पड़ा गुस्सा, सड़क पर उतरीं महिलाएं

उत्तर प्रदेश के बस्ती में रसोई गैस की समस्या और बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. सैकड़ों महिलाएं हाथ में बेलन और खाली गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया, जिससे महिलाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई. प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि गैस न मिलने से घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा और परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गैस वितरण केंद्रों पर जमकर धांधली और कालाबाजारी हो रही है.

Go to News Site