भारत में सरकारी स्कीम्स का लाभ लेता रहा मलेशियाई नागरिक
AajTak

भारत में सरकारी स्कीम्स का लाभ लेता रहा मलेशियाई नागरिक

यूपी में आजमगढ़ के निजामाबाद ऐसा शख्स गिरफ्तार हुआ है, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए डबल आइडेंटिटी बनाकर भारत और मलेशिया दोनों देशों की सुविधाओं का फायदा ले रहा था. आरोपी मो. कुद्दूस ने अपना नाम बदलकर मलेशिया की नागरिकता हासिल की और पासपोर्ट भी बनवाया. इसके बावजूद उसने भारत में मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराकर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का फायदा उठाया. मामले का खुलासा तब हुआ जब वह विदेश जाने की तैयारी में था. खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

Go to News Site