क्या अमेरिका और ईरान का युद्ध अब और भीषण होने वाला है? देखें दस्तक
AajTak

क्या अमेरिका और ईरान का युद्ध अब और भीषण होने वाला है? देखें दस्तक

आज अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की चर्चाओं पर खुद ट्रंप ने विराम लगा दिया. कैबिनेट की बैठक में ट्रंप ने दावा किया कि समझौते के लिए ईरान गिड़गिड़ा रहा है क्योंकि युद्ध के मैदान में ईरान की हार हो चुकी है, लेकिन ईरान के साथ कोई समझौता होगा इसकी संभावना बहुत कम है. कल यानी शुक्रवार को ट्रंप की डेडलाइन खत्म हो रही है, ट्रंप ने 23 मार्च को ऐलान किया था कि अमेरिका 27 मार्च तक ईरान के पावर प्लांट और इनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई हमला नहीं करेगा. क्या डेडलाइन खत्म होने के बाद शनिवार को ईरान पर अमेरिका सबसे बड़ा हमला करेगा, क्या अमेरिका और ईरान का युद्ध अब और भीषण होने वाला है.

Go to News Site