G-7 Summit 2026: फ्रांस में बजेगा भारत का डंका, पीएम नरेंद्र मोदी को मिला खास न्योता
Rajasthan Patrika

G-7 Summit 2026: फ्रांस में बजेगा भारत का डंका, पीएम नरेंद्र मोदी को मिला खास न्योता

G-7 Summit 2026: जून का महीना आते-आते एक बार फिर दुनिया की नजरें यूरोप पर टिकने वाली हैं। वजह है जी-7 शिखर सम्मेलन, जिसकी मेजबानी इस बार फ्रांस कर रहा है। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ सात देशों तक सीमित नहीं रहने वाली, क्योंकि भारत भी इस बड़े मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi को इस बैठक में विशेष आमंत्रण दिया गया है, और उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है। यह सम्मेलन 15 से 17 जून के बीच फ्रांस के एवियन में होगा। यह कोई पहली बार नहीं है जब भारत को जी-7 में बुलाया गया हो, लेकिन हर बार इसकी अहमियत और बढ़ जाती है।

Go to News Site