देश में 27 से 31 मार्च तक Pre-Monsoon का असर तेज, कई राज्यों में भारी बारिश का IMD Alert
Rajasthan Patrika

देश में 27 से 31 मार्च तक Pre-Monsoon का असर तेज, कई राज्यों में भारी बारिश का IMD Alert

Pre-Monsoon Rain: अगर आप सोच रहे हैं कि चिलचिलाती गर्मी ने दस्तक दे दी है, तो मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान आपको हैरान कर सकता है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अगले 5 दिन यानी 27, 28, 29, 30 और 31 मार्च तक के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) के प्रभाव से उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक कुछ क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 27 से 31 मार्च के बीच मौसम का मिजाज कुछ इस प्रकार रहेगा।

Go to News Site