News18 India
शादी-ब्याह का सीजन हो और डांस की चर्चा न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो धूम मचा रहा है, जिसमें इशिता नाम की एक युवती अपनी बेहतरीन डांस परफॉरमेंस से महफिल में आग लगाती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती ने काले रंग का बेहद खूबसूरत शरारा सूट पहना हुआ है, जिस पर मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी की गई है. वह संगीत की धुन पर अपनी कमर लचकाते हुए ऐसे जबरदस्त स्टेप्स कर रही है कि वहां मौजूद मेहमान अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. उसकी कातिलाना अदाएं सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं.
Go to News Site