'प्रोफेसर की गंदी बात', छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
AajTak

'प्रोफेसर की गंदी बात', छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने प्रोफेसर ए ज्ञानवेल बाबू पर पिछले तीन साल से मानसिक और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि प्रोफेसर ने इंटर्नशिप के बहाने छात्रा को परेशान किया और निजी मामलों पर अश्लील बातें कीं. छात्रा ने कॉलेज प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए हैं. इस मामले के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और प्रोफेसर की तत्काल निलंबन व निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

Go to News Site